ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरइत्र की खुशबू से गुलजार ईद बाजार

इत्र की खुशबू से गुलजार ईद बाजार

ईद को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। चारों ओर काफी पहल-पहल है। बाजार में इत्र की खुशबू से ही इस बात का एहसास हो जा रहा है कि ईद नजदीक है। इस बार बाजार में परंपरागत इत्र के साथ कई नई कंपनियां भी इत्र की...

इत्र की खुशबू से गुलजार ईद बाजार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 22 Jun 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। चारों ओर काफी पहल-पहल है। बाजार में इत्र की खुशबू से ही इस बात का एहसास हो जा रहा है कि ईद नजदीक है। इस बार बाजार में परंपरागत इत्र के साथ कई नई कंपनियां भी इत्र की विभिन्न किस्में लेकर उतरी हैं। कारोबारी शाहीन अख्तर ने बताया कि परंपरागत जनैतुल फिरदौस और मजमुआ इत्र की आज भी सबसे ज्यादा मांग है। वाइड वुड, आईस ब्लू, स्वीट लव, सलमा, माई च्वाइस, ऐना, दाना जैसी इत्र की नई किस्मों का युवाओं में आकर्षण है। बुजुर्गों में आज भी परंपरागत इत्र ही पैठ है। बाजार में उमड़े लोग ईद को लेकर बाजार में बुधवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। खरीदारी के लिए मुख्य बाजार सहित तातारपुर से स्टेशन मार्ग में भी काफी भीड़ थी। धूप और गर्मी कम होने के कारण सुबह से ही लोग बाजार में उमड़ पड़े। सुबह से देर रात तक लोग अपनी पसंद के सामान खरीदते रहे। सबसे अधिक भीड़ कपड़े और जूता चप्पलों की दुकानों पर लगी थीं। दुकानों में बड़ों व बच्चों के लिए तरह-तरह के कुर्ता पायजामे बड़ों के साथ महिलाओं की डिजाइनर साड़ियां व युवतियों के लिए फैंसी सूट की खूब ब्रिकी हुई। दुकानदार लोकेश ने कहा कि लोगों द्वारा अलग-अलग डिजायनों की मांग है। इसके साथ ही जूता सैंडिल की दुकानें सजी हुई हैं। ब्रांडेड के साथ फैंसी जूते-चप्पलों की भी खूब मांग है। दुकानदार ने बताया कि ईद में पकवानों के लिए सामानों की एक दो दिनों खरीदारी शुरू हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें