मधेपुरा : बकरीद की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ
मुरलीगंज में बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पर्व के दौरान कुर्बानी की रस्म भी निभाई गई। सुरक्षा के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। लोगों में उत्साह और खुशियों का माहौल बना रहा।

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में विशेष नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी। गुरुवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दिया। पर्व के दौरान कुर्बानी का रस्म भी अदा की गयी। ईदगाहों और अन्य जगहों पर सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती रही। मुरलीगंज काशीपुर, मीरगंज, सिंगयान, पड़वा नवटोल, भैरोपट्टी, जीतापुर सहित ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा करने को लेकर उत्साह का वातावरण बना रहा।
ईदगाहों के पास विभिन्न प्रकार की दुकानों पर बच्चे खरीदारी करते नजर आए। मुरलीगंज काशीपुर ईदगाह पर थाना प्रभारी नुरुल हक ने सादे लिबास में नमाज अदा की। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज अदा की गयी। एएसपी प्रवेंद्र भारती पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। ईदगाहों पर नमाज अदा करने को लेकर लोगों की भीड़ रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


