
सीएपीएफ को जिले की भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया
भागलपुर में विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैठक की। जिलाधिकारी ने सीएपीएफ के अधिकारियों को भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति से...
भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला अतिथि गृह के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने सीएपीएफ के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएपीएफ के नोडल पदाधिकारी एवं सभी डिप्टी कमांडेंट को भागलपुर के भौगोलिक एवं राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। भागलपुर में सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बताया गया। डीएम ने उन्हें अपने सभी वरीय पदाधिकारियों से परिचय कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें आपस में समन्वय स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करना है।

बैठक में एसएसपी ने अपने पुलिस पदाधिकारी का परिचय कराते हुए उन्हें आपस में पुलिस पदाधिकारी के साथ मिलजुल कर बेहतर तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को कहा। बैठक में नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने भी अपना परिचय देते हुए आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न कराने और दीपावली की शुभकामनाएं दी। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, सीएपीएफ के नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मो. अयूब तथा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के नोडल ऑफिसर गोरेलाल शुक्ला, डिप्टी कमांडेंट आलोक सिंह नेगी, कैलाश लरका, असिस्टेंट कमांडेंट गौरव किशोर पंवार, सुमन राय, वीरेंद्र, राजेश गुप्ता, दुर्गेश कुमार मिश्रा, राजवीर, वाईएस खंगारोत, जे भट्टाचार्य, नरेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




