कटिहार: ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कुल 220 आवेदनों में 212 आवेदनों का निष्पादन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

प्राणपुर प्रखंड के बड़झल्ला पंचायत में मंगलवार को जन शिकायतों के समाधान हेतु सहयोग शिविर आयोजित किया गया। विधायक निशा सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 220 आवेदनों में से 212 का निष्पादन किया गया। यह शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

कटिहार: ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कुल 220 आवेदनों में 212 आवेदनों का निष्पादन

प्राणपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत में मंगलवार को पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक निशा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,स्थानीय मुखिया रोशन राम, नगर आयुक्त संतोष कुमार बीडीओ मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी शिखा कुमारी एवं राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में ही आवेदनों के निष्पादन का प्रमाण पत्र लाभुकों को दिया गया।इस मौके पर शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया तथा कहा कि जन शिकायतों का निष्पादन होने से जनप्रतिनिधियों को भी काफी राहत मिलेगी।

आयोजित शिविर एवं जनता का भरपूर सहयोग किया जाएगा। ताकि जन शिकायतों से संबंधित समस्याओं का निष्पादन हो सके। विधायक ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि थाना से भी संबंधित शिकायत निश्चित रूप से शिविर में दें। क्योंकि 70% जमीन से एवं 20% प्रतिशत थाना से शिकायत मिलती है।इधर नगर आयुक्त ने कहा कि आयोजित शिविर हेतु 30 दिनों से प्राप्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कुल आवेदनों की संख्या 220 है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 212 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जबकि 18 आवेदन गैर निष्पादन है। कुल 37 विभागों का शिकायत लिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। बीडीओ मनीषा कुमारी ने शिविर का संचालन करते हुए कहा कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर के लिए पंचायत वार तिथि का निर्धारण किया गया है। निर्धारित तिथि के अनुरूप बारी-बारी से पंचायत वार सहयोग शिविर लगेगा। आयोजित शिविर में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें:------------
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।