मुंगेर: स्कूली बच्चों ने मंदार के ऐतिहासिक धरोहर का शैक्षणिक परिभ्रमण किया
हवेली खड़गपुर के अग्रहण पंचायत के मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शनिवार को बांका जिले के मंदार स्थल की ओर शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

हवेली खड़गपुर। शनिवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के अग्रहण स्थित मध्य विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बांका जिला के प्रसिद्ध स्थल मंदार बस द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों को सुरक्षित यात्रा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना, ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों से परिचित कराना तथा उनमें सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। विद्यालय प्रबंधन कि ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
मंदार में मौजूद परिभ्रमण में शामिल छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




