अररिया : नई शिक्षा नीति के तहत नवोदय के बच्चे बना रहे आकर्षक परियोजना
अररिया के जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। नई शिक्षा नीति के तहत, छात्रों ने गणित और कला को समन्वयित करते हुए द्विआयामी और त्रिआयामी ज्यामितीय आकारों पर परियोजनाएँ तैयार की हैं। इस विषय पर चर्चा भी हुई, जहाँ शिक्षकों ने गणित को समझने में कला के महत्व पर बल दिया।

अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया आरएस में शैक्षणिक गतिविधियां तेज है। बच्चों की वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों की मदद से बच्चे परियोजना तैयार कर रहे हैं। शिक्षा में कला के तहत आर्ट इन्टीग्रेटेशन वीद मैथमेटिक्स के अंतर्गत नवमी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने द्विआयामी एवं त्रिआयामी ज्यामितीय आकारों को कलात्मक ढंग से तैयार किये। इसका प्रदर्शन विद्यालय परिसर स्थित मैथमेटिक्स पार्क में किया गया। इस विषय पर परिचर्चाएं भी आयोजित की गयी। इस परिचर्चा में विषयगत तथ्यों को गणित प्रवक्ता मो तनवीर अहमद , बी देवनाथ व कला शिक्षक राजेश कुमार ने बारिकी से समझाया।
बताया गया कि गणित और कला के समन्वय से विषय को समझना सरल होता है। व्यवहारिक रूप से जीवन में प्रयुक्त होने वाली चीजों को ज्यामितीय आकारों में देखना ही नहीं अपितु उसके विविध आयामों एवं परिप्रेक्ष्य का ज्ञान में विस्तार करती है जो गणित आकारों को समझने में मददगार साबित होता है। मौके पर बच्चों को इस बात की भी समझ करायी गयी कि विविध कैरियर के क्षेत्रों में यह परियोजना पूरक का काम करेगा। छात्र ओजैर शाहीद व केरल से आयी छात्रा शिवानी कुमारी ने भी परियोजना के आधार पर अपने अनुभव साझा किये। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए परियोजना को नयी शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा की मज़बूत आधार बताते हुए विषयगत ज्ञान और कलात्मक परिवर्धन को बढ़ावा देने में निरंतर प्रयास को जरुरी बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




