खगड़िया में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित, गुस्साए स्टूडेंट्स ने स्कूल में किया हंगामा

चौथम (खगड़िया)। एक प्रतिनिधि,
Follow us on Google News
share

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के मिडिल स्कूल, बोडकोठी (जवाहर नगर) में शिक्षकों की घोर कमी है। केवल चार शिक्षकों के भरोसे स्कूल में पठन-पाठन संचालित किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी से परेशान और आक्रोशित...

khagaria  education disrupted due to shortage of teachers angry students created ruckus in school

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के मिडिल स्कूल, बोडकोठी (जवाहर नगर) में शिक्षकों की घोर कमी है। केवल चार शिक्षकों के भरोसे स्कूल में पठन-पाठन संचालित किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी से परेशान और आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया।

 हालांकि बाद में हेडमास्टर अरुण कुमार के समझाने के बाद आक्रोशित बच्चे शांत हुए। बताया जाता है कि सुबह स्कूल खुलते ही स्कूली छात्र व छात्राएं बेंच-डेस्क निकालकर सड़क पर आ गए। इसके बाद करुआ- बदला घाट सड़क को जाम कर दिया। हालांकि दस मिनट बाद ही स्थानीय लोंगों की पहल पर सड़क जाम तोड़ दिया गया। इसके बाद बच्चे स्कूल के गेट में ताला मारकर हंगामा करने लगे। हालांकि दस बजे स्कूल पहुंचे हेडमास्टर अरुण कुमार गेट का ताला खोलकर सभी आक्रोशित बच्चों को अंदर ले गये। इधर छात्रों ने बताया कि यहां शिक्षकों की घोर कमी है। मात्र चार शिक्षक स्कूल में है। जिसमें एक शिक्षक शशिभूषण कुमार कभी-कभी आते हैं। बुधवार को भी शिक्षक शशिभूषण बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित थे।
 
इधर हेडमास्टर ने भी माना कि शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आठ क्लास में मात्र चार शिक्षक हैं। जिसमें हेडमास्टर अन्य कार्यों में ही व्यस्त रहते हैं। एक शिक्षक अक्सर गायब ही रहते हैं। यहां शिक्षकों की मांग को लेकर पहले भी छात्र व ग्रामीण हंगामा कर चुके हैं। जिस कारण पूर्व में दो शिक्षकों को स्कूल में प्रतिनियोजन किया गया था। बाद में प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया। 
 
चौथम के बीइओ अरुण यादव ने बताया कि मिडिल स्कूल, बोडकोठी में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रतिनियोजन में शिक्षक थे। फिलहाल शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए डीईओ से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

Sunil Abhimanyu

लेखक के बारे में

Sunil Abhimanyu

सुनील अभिमन्यु

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsभागलपुरशिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित, गुस्साए स्टूडेंट्स का स्कूल में हंगामा