लखीसराय : आज तक शत प्रतिशत मिसमैच डेटा सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Feb 27, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 2024-25 और 2025-26 के वित्तीय वर्ष के तहत 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों के डेटा को 28 फरवरी 2026 तक शुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में डेटा में विसंगतियों को गंभीर लापरवाही करार दिया है।

लखीसराय : आज तक शत प्रतिशत मिसमैच डेटा सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई

कजरा,संवाददाता। शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित ‘मिसमैच डेटा’ को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के तहत संचालित लाभुक आधारित योजनाओं से जुड़े 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं का त्रुटिपूर्ण डेटा हर हाल में 28 फरवरी 2026 तक शुद्ध कर पोर्टल पर अपडेट किया जाए। तय समय सीमा के बाद किसी प्रकार का अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग पटना द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के आंकड़ों में बड़ी संख्या में विसंगतियां पाई गई हैं।

इसे विभाग ने गंभीर लापरवाही एवं आदेशों की अवहेलना करार दिया है। पत्र डीबीटी बिहार के नोडल पदाधिकारी सह प्राथमिक शिक्षा निदेशक, पटना के स्तर से जारी किया गया है, जिसमें जिलों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।