जिला परिषद के शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जमुई में जिला शिक्षा भवन में शिक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मदेव यादव ने की। इसमें विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक कराने, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल में नियमितता पर चर्चा की गई। सदस्यों ने शिक्षकों की नियुक्ति और छात्र-शिक्षक अनुपात पर भी बात की। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

जिला परिषद के शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट गुरुवार को जिला शिक्षा भवन में शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मदेव यादव ने की। जबकि बैठक का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने किया। बैठक में जिले भर के बच्चों के उम्र एवं वर्ग सापेक्ष दक्षता के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं स्थानीय स्तर पर उसके क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सर्वप्रथम जिले भर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में वर्गवार अभिभावक-शिक्षक बैठक अनिवार्य तौर पर कराने हेतु सूचना प्रसारित कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के सीखने और विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजने एवं घर में भी पढ़ाई का वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। जिला पार्षद अनिल प्रसाद साह के द्वारा सभी विद्यालयों में छात्र/ शिक्षक अनुपात में शिक्षकों की विषयवार नियुक्ति की जानकारी ली। जवाब में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि तमाम नियुक्तियां सरकार और विभाग के स्तर पर लिया जाता है। इसके लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। सदस्यों के द्वारा छात्रों की संख्या के अनुपात में रसोईया की बहाली के विभाग के निर्णय के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।इसी प्रकार स्कूलों के नियमित सफाई के लिए हाउसकीपिंग के लिए कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि आलोक राज ने सरकारी विद्यालय समेत निजी विद्यालय में एडमिशन का आंकड़ा मांगा। सभी विद्यालयों में पुस्तक समय पर वितरण कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभाग का अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में सदस्यों के द्वारा उठाए गए सवालों के शत-प्रतिशत निदान का भरोसा दिया। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के नेतृत्व में जिला भर में शिक्षा की व्यवस्था को मजबूती प्रदान किया जा सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।