आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी
किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के सरकारी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई कि टीम छापेमारी कर रही है। सदर थानाध्यक्ष का सरकारी आवास सदर थाना परिसर में ही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम 7 बजे सुबह के बाद सदर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास पहुंची थी। आर्थिक अपराध इकाई की टीम पिछले दो घंटे से छापेमारी कर रही है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन 2009 बैच के दारोगा के रूप में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे।इसके बाद पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली थी।सदर थानाध्यक्ष ने वर्ष 2024 को दिसंबर में किशनगंज सदर थाना का पदभार ग्रहण किया था।जिले
में महज पंद्रह दिनों में लगातार दूसरी बार एसवीयू की कार्रवाई हुई है।इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के सरकारी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी की गई थी।कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप व्याप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


