सदर थानाध्यक्ष के पांच ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस यूनिट ने की छापेमारी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के

सदर थानाध्यक्ष के पांच ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस यूनिट ने की छापेमारी

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि अभिषेक कुमार रंजन के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 05/26, 13.04.2026 अन्तर्गत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) अंकित विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 5 अलग-अलग ठिकानों पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई की जा रही है।पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सदर थाना के किशनगंज अभिषेक कुमार रंजन के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल एक करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 115.66 प्रतिशत अधिक है।

इस क्रम में मंगलवार को किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा एवं किशनगंज, अवस्थित कुल 5 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।