अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा
लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास बौंसी रेलवे पुल के पास सोमवार को एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और एक अन्य व्यक्ति सीट पर बैठे थे, जबकि पीछे सामान लदा था। गड्ढे में फंसने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाया, चालक को हल्की चोटें आईं।

सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास बौंसी रेलवे पुल सड़क मार्ग पर एलआईसी कॉलोनी के पास सोमवार को ई-रिक्शा पलट जाने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा पर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति आगे की सीट पर बैठा था, जबकि पीछे प्लंबर और बिजली के सामान लदे हुए थे। जैसे ही ई-रिक्शा मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग की ओर चढ़ने लगा, गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों व्यक्तियों को निकाला। ई-रिक्शा चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वे तिलकामांझी जा रहे थे, अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


