Bhagalpur News: किशनगंज: टोटो पलट सड़क किनारे पानी में गिरा,बाल बाल बचे यात्री

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड में डीबी 50 सड़क

Bhagalpur News: किशनगंज: टोटो पलट सड़क किनारे पानी में गिरा,बाल बाल बचे यात्री

Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड में डीबी 50 सड़क अंतर्त कजलामनी पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार सभी तीन यात्री सुरक्षित बच गए है। स्थानीय मुखिया मो अबु नसर, सामाजिक कार्यकर्ता सब्बू समदानी ने इस बाबत बताया कि यह ई-रिक्शा बैसी से यात्रियों को लेकर किशनगंज की ओर जा रहा था तभी डीबी 50 कजलामनी पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप ई-रिक्शा सड़क से उतरकर सीधे पानी में जा गिरा। दुर्घटना के समय चालक सहित कुल तीन व्यक्ति इसमें सवार थे।

ई-रिक्शा के पानी में गिरने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में उतरकर ई-रिक्शा में फंसे तीनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।स्थानीय लोगों की त्वरित सहायता से सभी सवारियों को सकुशल बचा लिया गया ।जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय सब्बू समदानी, सूरज कुमार, अबरार आलम और मिथिलेश कुमार ने बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।