खगड़िया : मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी की गति पकड़ी जोर

Dec 11, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

महेशखूंट के पकरैल पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों का ई-केवाईसी कार्य तेजी से चल रहा है। सभी कर्मी ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए जुटे हैं। हालांकि, कभी-कभी सर्वर की समस्याओं और मजदूरों की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ता है। अब तक 2237 मजदूरों में से अधिकांश का ई-केवाईसी किया जा चुका है।

खगड़िया : मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी की गति पकड़ी जोर

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की ई-केवाईसी कार्य अभियान में पकरैल पंचायत में सभी प्रतिनियुक्ति कर्मी अधिक से अधिक ई-केवाईसी करने में एड़ी चोटी एक कर दिऐ है। तत्परता और लगन से काम करने में जुटे हैं। जिससे ससमय पर ई केवाईसी का काम पुरा किया जा सके। हालांकि कर्मी को कभी- कभी सर्वर या मजदूर नहीं रहने की भी परेशानी झेलनी पड़ती है। घर पर मजदूर नहीं मिलने पर खेत या खलिहान पर जाकर ई-केवाईसी करना पड़ रहा है। पंचायत रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार ने बताया कि सुबह से शाम तक पंचायत में रहकर मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कर रहे है।

पंचायत में 2237 मनरेगा मजदूर का नाम है। जिसमें अधिकांश मजदूरों का ई-केवाईसी हो चुका है। आवास सहायक पिंकी कुमारी ने बताया की विभागीय आदेश का पालन करते हुए हर मजदूरों से सम्पर्क करके ई-केवाईसी किया जा रहा है। अधिक से अधिक ई केवाईसी हो इसको लेकर कड़ी मेहनत की जा रही है। वहीं स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता कार्य करते हुए मनरेगा मजदूर का भी ई-केवाईसी किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों का लिस्ट उपलब्ध कराया गया है। सूची से चिंहित करके जांव कार्ड संख्या निकाल कर ई -केवाईसी की जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;