दुर्गा पूजा के दौरान हो रही सफाई व्यवस्था की निगरानी
भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान सफाई व्यवस्था की निगरानी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर उप नगर आयुक्त हर वार्ड की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वार्ड प्रभारी को रियल टाइम रिपोर्टिंग और जीपीएस लोकेशन...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 22 Sep 2025 12:41 PM

भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान सफाई व्यवस्था की निगरानी शुरू हो गई है। इसको लेकर नगर आयुक्त के निर्देश पर उप नगर आयुक्त खुद हर वार्ड और जोन की निगरानी कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। एक तरफ जहां वार्ड प्रभारी से लेकर जोनल प्रभारियों को रियल टाइम रिपोर्टिंग कर व्हाट्सएप ग्रुप पर सफाई करने के दौरान और सफाई के बाद जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो शेयर करने को कहा गया है। वहीं इसकी पल पल की मॉनिटरिंग नगर निगम से की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




