Bhagalpur News: दुर्गा पूजा से पहले लाइट और विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: नगर निगम में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा महासमिति की बैठक हुई सड़कों की

Bhagalpur News: दुर्गा पूजा से पहले लाइट और विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सद्भाव और श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में दुर्गा पूजा महासमिति, शांति समिति, केंद्रीय मुहर्रम कमेटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अभय घोष सोनू ने शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पानी के लीकेज, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, अतिक्रमण हटाने और विसर्जन घाट पर कृत्रिम तालाब को दुरुस्त करने का सुझाव दिया। कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल ने विसर्जन मार्ग और पूजा पंडालों के पहुंच मार्ग पर पर्याप्त रोशनी के लिए सोलर व अन्य खराब पड़ी लाइटों की जांच कर उन्हें चालू करने की मांग की।

बैठक की मुख्य बातें

महासमिति के महामंत्री जयनंदन आचार्य ने बताया कि 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, 21 को विजयादशमी तथा 22 तारीख को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उपाध्यक्ष राकेश रंजन केसरी ने मिरजानहाट से मोदीनगर के बीच बुडको द्वारा की गई खुदाई को ठीक करने और गंगटा पोखर मार्ग का पैचअप कराने की मांग रखी। महासमिति ने नगर में भ्रमण कर संकलित की गई समस्याओं का मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव ने बताया कि महासमिति द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर नगर आयुक्त ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि त्योहार से पूर्व सफाई, पथ प्रकाश और सड़क मरम्मत के सभी आवश्यक कार्य समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक के दौरान नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद और आदित्य जायसवाल, रोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव, जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी सहित नगर निगम और बुडको के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दुर्गा पूजा महासमिति ने किस प्रकार की समस्याएं उठाई?−
दुर्गा पूजा महासमिति ने शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पानी के लीकेज, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, अतिक्रमण हटाने और विसर्जन घाट पर कृत्रिम तालाब को दुरुस्त करने का सुझाव दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: दुर्गा पूजा से पहले लाइट और विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश