
मुंगेर: अग्रहण दुर्गा मंदिर में होगा नौ दिनों तक कथा का आयोजन
हवेली खड़गपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर अग्रहण दुर्गा मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिव विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव को...
हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार की देर शाम प्रखंड के अग्रहण पंचायत के अग्रहण दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव विश्वजीत सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव को पहले से अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस बार विशेष आकर्षण के रूप में अयोध्या से पधारने वाले रामवृक्ष पंडित पूरे नौ दिनों तक कथा-वाचन करेंगे। समिति ने सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इस बार की दुर्गा पूजा को यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र रजक और राहुल सिंह, हीरा सिंह, बिंदु सिंह आदि समेत समिति के सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


