
दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, सत्कार क्लब बनाएगा जमुई काली मंदिर का पंडाल
पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल निर्माण में जुटे कोलकाता से मंगाया जा रहा है
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में दुर्गापूजा की तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। प्रमुख पूजा पंडालों और प्रतिमाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कचहरी चौक स्थित सत्कार क्लब इस बार जमुई स्थित काली मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्मणा करेगा। समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पंडाल का निर्माण जमुई स्थित मलयपुर काली मंदिर की तर्ज पर कराया जाएगा, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कचहरी चौक पर सत्कार क्लब द्वारा 1990 से दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी।
तभी से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा से आए करीब 12 से 15 कारीगर पंडाल निर्माण में जुट गए हैं। पंडाल बनाने में लगभग एक माह का समय लगता है। वही मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। मां की साज-सज्जा का सामाना कोलकता से मगाया जाता है। उन्होंने कहा कि अष्टमी और नवमी को खिचड़ी का भोग और दशमी को हलवा का भोग लगाया जाएगा। समिति द्वारा पूजा की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बैठक में मेढ़पति अशोक यादव, सचिव दीपक कुमार, सहसचिव रितेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रतीक कुमार उर्फ बब्बू, पूजा प्रभारी प्रमोद केशरी, प्रेम, संतोष मुखर्जी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




