
केन्द्रीय दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष बने अभय घोष सोनू
केन्द्रीय दुर्गापूजा महासमिति की आम सभा आयोजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मुनिया धार
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केन्द्रीय दुर्गापूजा महासमिति की आम सभा रविवार को दीपनगर चौक शंकर टॉकीज के समीप एक भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अभय घोष सोनू ने की और संचालन महासमिति के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने किया। बैठक में सभी स्थानीय दुर्गापूजा समितियों ने निर्णय लिया कि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूर्व की भांति इस वर्ष जमुनिया धार में ही किया जाए। साथ ही पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, एप्रोच रोड की मरम्मत, विसर्जन मार्ग पर बिजली तारों को दुरुस्त करने तथा पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने की मांग की गई।
सभा के दौरान अध्यक्षीय संबोधन के बाद वर्ष 2024 के कमेटी को भांग कर नई कमेटी का चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षकों में कमल जायसवाल, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. वीणा यादव आदि शामिल रहे। वहीं सर्वसम्मति से अभय कुमार घोष सोनू को अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, जय नंदन आचार्य को महासचिव, बबन मिश्रा को उप महासचिव और तरुण घोष को कोषाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगे की समिति गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर राकेश रंजन केसरी, सुनंदा रक्षित, सरोज झा, श्वेता सिंह, संगीता तिवारी, कन्हैया लाल, नंदू सिंह, इंजीनियर रवि आचार्य, रणवीर यादव, सिम्मी झा, विशाल कुमार, पिंकी बागोरिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




