Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: दुर्गा पूजा 2026 को देखते हुए कोसी डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने तीनों जिलों के एसपी को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूजा पंडालों, बाजारों, मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भीड़ तथा यातायात पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। 20-21 अक्टूबर से प्रतिमा विसर्जन और 23 अक्टूबर को जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने तीनों जिले के एसपी को इस सबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। डीआईजी ने निर्देश में बताया है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेला तथा रावण वध का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की जा सकती है। इसे देखते हुए पूजा के दौरान बाजारों और पूजा पंडालों में भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष निगरानी आवश्यक है।

निर्देश के अनुसार इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 20/21 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है जो अगले 4-5 दिनों तक चलेगा। 23 अक्टूबर शुक्रवार को जुमे की नमाज है। इस दृष्टिकोण से प्रशासन को दोहरी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सहरसा: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट