लखीसराय: नशे में हंगामा करते पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सिसमा गांव के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे पंचायत समिति सदस्य विजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मेडिकल जांच के लिए...

रामगढ़ चौक, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसमा गांव के समीप मुख्य सड़क पर शराब के नशे में हंगामा करते कछियाना पंचायत के बिंदेश्वर यादव के 48 वर्षीय पुत्र पंचायत समिति सदस्य विजय यादव को रामगढ़ चौक थाने के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि शनिवार की रात्रि को गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पीटीसी अरविंद कुमार सिंह मौके पर पुलिस दल के साथ सिसमा गांव पहुंचकर नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाने पर डॉक्टर ने शराब के नशे में होने की पुष्टि किया है। जिसे रविवार को न्यायिक सुरक्षा में कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


