Bhagalpur News: किशनगंज: नशे से दूर रहने का छात्रों को दिया संदेश, जियापोखर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Bhagalpur News: किशनगंज के जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेंतबाड़ी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और इसे खत्म करने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने जागरूकता को युवाओं को नशे से बचाने का एक प्रभावी तरीका बताया।

Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट जियापोखर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेंतबाड़ी में शनिवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि नशे की लत से व्यक्ति का स्वास्थ्य और भविष्य दोनों प्रभावित होते हैं। नशे से परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


