अररिया: फारबिसगंज में ट्रेनों की संख्या व यात्री सुविधाओं में होगा जल्द इजाफा: डीआरएम
पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रनिंग रूम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ट्रेन सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूरे लाव- लश्कर के साथ रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहूंचे, जहां ईसी रेलवे की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे रनिंग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संवेदक से से रनिंग रूम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धीमी गति से हो रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत डीआरएम श्री मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे समस्तीपुर से चल कर विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर फारबिसगंज पहुंचे है।
कहा कि फारबिसगंज में में जल्द ही यात्री सुविधा व ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी। कहा कि इसके लिए उनके द्वारा डीआरएम, कटिहार से इस संबंध में पत्राचार व वार्ता की जायेगी। ताकि यात्रियों को जल्द ही ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान हो सके। कहा कि उनकी मंशा यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले। उन्होंने नरपतगंज रेलवे स्टेशन से खुलने वाली जन साधारण ट्रेन और ललितग्राम रेलवे स्टेशन से खुलने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन व राज्य रानी ट्रेनों के फारबिसगंज तक विस्तार को लेकर कटिहार रेल प्रबंधक से वार्ता करने की बात कहते हुए बताया कि उनके द्वारा स्वीकृति मिलने के साथ ही उक्त ट्रेनों को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन तक विस्तार कर दिया जायेगा। इससे पूर्व डीआरएम श्री मिश्रा ने स्पेशल ट्रेन से फारबिसगंज आगमन पर फारबिसगंज स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार, स्टेशन मास्टर राहुल कुमार सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि राकेश रोशन, डीआरयूसीसी सदस्य सह जुट डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष बछराज राखेचा, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा, रेल यात्री संघ के अध्यक्ष चंदन भगत,फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष अग्रवाल,सुशील घोषल आदि में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर डीआरएम श्री मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों का भव्य स्वागत किया।इधर डीआरएम के फारबिसगंज आगमन की सूचना से पूरे रेलवे स्टेशन की समुचित साफ-सफाई व चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी। फारबिसगंज निरीक्षण के उपरांत डीआरएम स्पेशल ट्रेन से पूर्णिया, सहरसा होते हुए समस्तीपुर के लिए रवाना हो गये।


