Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDrawing-Poster-Slogan Competition at Jawahar Navodaya Vidyalaya Ramanakabad
मुंगेर: जेएनवी की ओर से गति निर्धारक कार्यक्रम आयोजित

मुंगेर: जेएनवी की ओर से गति निर्धारक कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद ने मध्य विद्यालय तेघड़ा में ड्राइंग-पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कक्षा छह से आठ के छात्रों ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'संतुलित जीवन', और 'सड़क सुरक्षा' विषयों पर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को लेखन सामग्री और पुरस्कार वितरित किए गए।

Jan 21, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद की ओर से प्रखंड के मध्य विद्यालय तेघड़ा में ड्राइंग-पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। गतिनिर्धारक गतिविधि के रूप में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, संतुलित जीवन का आधार एवं सड़क सुरक्षा विषयों पर विद्यालय की कक्षा छह से आठवीं के विद्यार्थियों ने पोस्टर रचना तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम के समन्वयक केसी कुमार एवं वरिष्ठ हिंदी शिक्षक एसके नीरज, मनीष कुमार और जेएनवी की आठवीं कक्षा के छात्र आशुतोष कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर नवोदय विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को लेखन और चित्रांकन सामग्री कलर बाक्स, स्केच पेंसिल, कलर वैक्स आदि प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को अपना संदेश देते हुए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रखंड के अन्य विद्यालयों में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में आवश्यक और महत्त्वपूर्ण बताया। गति निर्धारक कार्यक्रम के संयोजक केसी कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषयों से अवगत कराया। कार्यक्रम के उपरांत सभी विजेताओं को इंस्ट्रूमेंट बाक्स, कलर बाक्स और पेंटिंग बाक्स देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें नवोदय विद्यालय की व्यवस्था और दिनचर्या से परिचित कराया। गति निर्धारक कार्यक्रम के सफल आयोजन में मध्य विद्यालय तेघड़ा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार आदि समेत शिक्षक मौजूद थे।