सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मी को प्रेमिका समझ टावर से उतरा सनकी युवक
एक लड़की को बुलाने और उससे शादी कराने की जिद कर रहा था मोबाइल टावर

गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर के बलुआचक में गुरुवार की रात मोबाइल टावर पर चढ़कर एक लड़की को मौके पर बुलाने और उससे शादी के लिए हां कहलवाने की जिद कर रहे युवक को पुलिस ने बेहद नाटकीय ढंग से उतारा। रात 9 बजे टावर पर चढ़ा युवक जब तमाम कोशिशों के बाद भी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ और जिद पर अड़ा रहा तो पुलिस ने स्वांग रचा। एक महिला पुलिसकर्मी को सिविल ड्रेस में लाकर पुलिस गाड़ी के पास खड़ा कर दिया और लड़के को विश्वास दिलाकर नीचे उतार लिया। नीचे उतरते ही पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया एसडीएम कोर्ट में भेज दिया।रात
के 2 बजे टावर पर चढ़े लड़के और स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाने के लिए पुलिस की गाड़ी वहां से यह कहते हुए निकली कि तुम्हारी जिद पूरी करेंगे, जिस लड़की के बारे में बता रहे हो, उसको लाने जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद पुलिस गाड़ी लौटी और उसमें बैठी सादे लिबास में एक महिला पुलिसकर्मी भी नीचे उतरी। लड़के और वहां मौजूद भीड़ को यकीन हो गया कि पुलिस उस लड़की को ले आयी। वहां जमी भीड़ ने भी नीचे से कहा- लड़की आ गई। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से कहा- तुम्हारी पसंद की लड़की को ला दिए हैं, उतर जाओ... अब शादी करा देंगे और ठीक से रखना। लड़के को यकीन हो गया और वह फटाफट टावर से उतर गया। युवक जैसे ही टावर से नीचे उतरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आयी। शुक्रवार को उसे एसडीएम कोर्ट में भेज दिया।थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि करीब दो बजे योजनाबद्ध तरीके से युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारने में सफलता मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए युवक को एसडीएम कोर्ट में भेज दिया गया। हालांकि युवक ने पुलिस के सामने दुबारा इस तरह की हरकत ना करने बात कही। बता दें कि गुरुवार की रात्रि करीब नौ बजे तरडीहा गांव का युवक भास्कर राय अपनी प्रेमिका को बुलाने व विवाह कराने की जिद में बलुआचक स्थित एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


