Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDramatic Arrest of Mo Hanif Fugitive Captured in Siliguri
किशनगंज: आरोपी को पोठिया पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

किशनगंज: आरोपी को पोठिया पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

संक्षेप:

पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बुधवार रात को मो. हनीफ को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया। हनीफ पर 15 मार्च को गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे किशनगंज न्यायिक...

Aug 21, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पोठिया। बुधवार रात को पोठिया थाना कांड संख्या 72/25 के आरोपी मो. हनीफ को पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने नाटकीय ढंग से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित भक्ति नगर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पोठिया थाना क्षेत्र के गोरुखल पंचायत अंतर्गत जागीरगछ निवासी मो. हनीफ पर पिछले 15 मार्च को आधे दर्जन से अधिक अलग अलग गंभीर धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर गुरुवार को किशनगंज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें