Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDrainage System Improvement in Bhagalpur Ward 13 Local Demands Addressed
68 लाख 95 हजार 300 रुपये से परबत्ती में बिछेगा नालों का जाल, दुरुस्त होगा ड्रेनेज सिस्टम

68 लाख 95 हजार 300 रुपये से परबत्ती में बिछेगा नालों का जाल, दुरुस्त होगा ड्रेनेज सिस्टम

संक्षेप:

बोले भागलपुर असर मेयर की अनुशंसा पर नगर आयुक्त ने प्रमुख नाला निर्माण की दी

Sep 17, 2025 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के प्रमुख वार्डों में से एक वार्ड संख्या 13 के परबत्ती इलाके में ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधि और मोहल्लेवासी मांग कर रहे हैं। इलाके में ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से मोहल्ले के लोगों को होने वाली परेशानी को हिन्दुस्तान अखबार ने विगत 14 सितंबर के संस्करण में बोले भागलपुर अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित की थी। हिन्दुस्तान अखबार के इस विशेष अभियान के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने नाले की समस्या की वजह से इलाके में होने वाले जलभराव, नालों के पानी के घरों में घुसने और बरसात में उफन कर सड़क पर बहने की समस्या को उजागर किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने विशेष टीम को इलाके में भेजकर ड्रेनेज सिस्टम की जांच कराई और स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी प्रस्ताव की मांग की। इसके बाद मेयर की अनुशंसा और नगर आयुक्त की स्वीकृति के बाद इस मोहल्ले में चार प्रमुख नाला के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति के बाद अब नगर निगम ने चारों नालों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निविदा में न्यूनतम राशि भरने वाली एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं नगर निगम ने टेंडर लेने वाली एजेंसी के समक्ष शर्त रखी है कि शिलान्यास के बाद 2 से 4 माह के बीच निर्माण कार्य पूरा करना होगा। स्वीकृत इन योजनाओं में परबत्ती चौक से तारा मंदिर होते हुए दिनकर भवन तक 47 लाख 6500 रुपये से नाला का निर्माण, मिथिलेश कुमार सिंह के घर से सामुदायिक भवन होते हुए हरिजन स्कूल तक 16 लाख 53 हजार 600 रुपये से सड़क व नाला का निर्माण, परबत्ती स्थित लब्बू पासी लेन में हीरा मंडल के घर से घुघली मंडल के घर तक 3 लाख 26 हजार 500 रुपये से और इसी लेन में विनय मंडल के घर से मिंटू मंडल के घर तक 2 लाख 8700 रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया जाएगा।