बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि, निकाली प्रभातफेरी
कुरसेला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। प्रभातफेरी में शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

कुरसेला से मणिकांत रमण की रिपोर्ट नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरसेला चौक, बल्थी महेशपुर समेत अन्य जगहों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कई जगहों से प्रभातफेरी भी निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को शिक्षा, समानता और संविधान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


