Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDPS School Barahia Students Shine at State Judo Open Trials Winning Medals
लखीसराय: बड़हिया के छात्रों ने जूडो ट्रायल में लहराया परचम, लखीसराय को दिलाए तीन मेडल

लखीसराय: बड़हिया के छात्रों ने जूडो ट्रायल में लहराया परचम, लखीसराय को दिलाए तीन मेडल

संक्षेप:

बेतिया खेल भवन में 3 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो ओपन ट्रायल प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल बड़हिया के छात्रों ने तीन पदक जीते। ऋषभ कुमार ने सिल्वर, शिवम कुमार ने कांस्य और रंजन कुमार ने रजत पदक हासिल किया। विद्यालय में छात्रों का स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व जताया गया।

Nov 10, 2025 03:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बड़हिया, निज प्रतिनिधि । बेतिया खेल भवन में बीते 3 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय (एसजीएफआई) जूडो ओपन ट्रायल प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल बड़हिया के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखीसराय जिले को तीन पदक दिलाए। प्रतियोगिता में राज्यभर के सरकारी, निजी एवं पंजीकृत विद्यालयों के लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लखीसराय जिला की ओर से भाग ले रहे डीपीएस स्कूल बड़हिया के छात्र ऋषभ कुमार, शिवम कुमार और रंजन कुमार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आठवीं कक्षा के छात्र ऋषभ कुमार ने प्लस 55 किलोग्राम ओपन वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल, तो वहीं शिवम कुमार ने 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही कक्षा दसवीं के छात्र रंजन कुमार ने 73 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय के अन्य दो छात्र गौरव और ऋषु ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। जूडो कोच अजीत कुमार ने बताया कि इस ओपन ट्रायल में कुल 200 से 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लखीसराय जिला जूडो संघ के सचिव घनश्याम कुमार एवं कोच विकास कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिले सफलता के बाद विद्यालय लौटने पर डीपीएस स्कूल बड़हिया में विजेता छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या नीतू कुमारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने विद्यालय ही नहीं, पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के डायरेक्टर रंजीत कुमार ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीपीएस परिवार अपने प्रतिभाशाली छात्रों के साथ सदैव खड़ा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। सभी सफल प्रतिभागियों को बेतिया के जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इन छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावक और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।