Double Murder Shocks Navtol Dhaneshwari Village Silence Prevails अररिया: दोहरा हत्याकांड: नवटोल धनेश्वरी में अब लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDouble Murder Shocks Navtol Dhaneshwari Village Silence Prevails

अररिया: दोहरा हत्याकांड: नवटोल धनेश्वरी में अब लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी

भरगामा के नवटोल धनेश्वरी में दोहरे हत्याकांड के बाद से खामोशी छाई हुई है। लोग सदमे में हैं और खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। घटना के बाद गांव का जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। आरोपी फरार हैं और गांव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 4 Sep 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: दोहरा हत्याकांड: नवटोल धनेश्वरी में अब लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी

भरगामा, एक संवाददाता। दोहरे हत्याकांड के बाद चर्चित रहा भरगामा थाना क्षेत्र का नवटोल धनेश्वरी में अब भी खामोशी छाई है। लोग खासकर पीड़ित परिजन सदमे में हैं और किसी से खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। लोग इस हृदयविदारक घटना को नहीं भूला पा रहे हैं। बीते शुक्रवार की देर रात नवटोल में हुए दोहरे हत्याकांड के छह दिन बीत गुरूवार को हिन्दुस्तान ने गांव व टोले का जायजा लिया तो पाया कि यहां जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। दरवाजे पर बनाए गए मचान अब भी सुने पड़े हैं। घटना को लेकर ग्रामीण अब भी चुप हैं। खुलकर बोलने को तैयार नहीं।

परिजन सदमे से उबर नहीं पाए हैं। गांव में चारों ओर सन्नाटा पसरा है। बताया जाता है कि मामले में बनाए गए आरोपी फरार है। उनके घर सिर्फ महिलाएं एवं बच्चे ही है। वही किसी किसी नामजद का पूरा परिवार ही किसी दूसरे जगह चले जाने कि बात भी बताई जा रही है। वहीं बस्ती के लोगों का इस बर्बर घटना के सदमा से उबरने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जाने कि भी बात बताई जा रही है। एक तरह से कहा जाय कि कभी लोगों से गुलजार रहने वाला नवटोल धनेश्वरी में जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। नयन यादव के घर के आसपास के घर भी खाली पड़े हैं। नयन यादव कि पत्नी हबिया देवी भी अपने सुसराल हरिपुर कला चली गई है। नयन यादव का घर सुनसान पड़ा है। वहा सिर्फ चार चौकीदार पहरेदारी दे रहा है। नयन यादव के जले घर में अबतक यत्र तत्र राख बिखरा पड़ा है। दरवाजे पर दो जला बाइक यू ही पड़ा हुआ है । वही मृतक जयकुमार यादव के घर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही गांव में अबतक मातम छाया है। लोग अपने दिनचर्या में अबतक नहीं लौट पाया है। गांव में खामोशी अबतक बरकरार है। लोग अपने अपने तर्क के साथ दबी जुबान से घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। दूसरी ओर नवटोल धनेश्वरी के अगल बगल गांव के लोग उक्त टोले के लोगों पर संवेदनहीनता का भी आरोप लगा रहे है। लोगों का कहना तो यह भी है कि जिंदा जल रहे नयन यादव को बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। बताते चले कि विवादित भूखंड से पेड़ उखाड़ कर समतल किए जाने के विवाद के बाद पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के सहयोगी जयकुमार यादव कि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या के आरोप में नयन यादव को उसी के घर में पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया था। इसमें वह जिंदा जल गया था। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर भरगामा थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि धनेश्वरी नवटोल पर पुलिस की पैनी नजर है। चार चौकीदारों की तैनाती की गयी है। गांव में शांति बनी हुई है। इस मामले में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।