बैजानी काली मंदिर से दानपेटी चोरी
Apr 08, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी काली मंदिर से सोमवार की देर रात दानपेटी

बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी काली मंदिर से सोमवार की देर रात दानपेटी चोरी कर ली गई। मंदिर के पास हनुमान जी का भी मंदिर है। रूम का ताला तोड़ा गया, हालांकि इसको लेकर मंदिर प्रबंधक द्वारा थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंची। ग्रामीणों को आशंका है कि नशेड़ियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया होगा। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि दानपेटी की चोरी की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


