Bhagalpur News: खगड़िया: मारपीट कर महिला का छीना आभूषण, दिया आवेदन
Bhagalpur News: बेलदौर के बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर सात में आंचल देवी ने अपने ही वार्ड के चार लोगों के खिलाफ मारपीट और आभूषण चोरी की शिकायत दी है। घटना में आंचल देवी की पुत्री को भी चोटें आई हैं। घटना के आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है।

Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी सुमन राम की पत्नी आंचल देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर आभूषण छीन लेने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार की सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद स्वर्गीय रमन राम के पुत्र गुलशन कुमार, दिलखुश कुमार एवं पत्नी सुनीता देवी के साथ ही गुलशन कुमार के पत्नी मुन्नी देवी देसी कट्टा एवं लाठी डंटे से लैस होकर उसके दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज कर बुरी तरह से मारपीट कर बेहोश कर दिया।
इस क्रम में बचाव के लिए पहुंची आवेदिका के 20 वर्षीया पुत्री वर्षा कुमारी के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर गले में पहने सोने की मंगल सूत्र एवं एक चकती छीन लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


