मधेपुरा : आईएमए ने बैठक कर सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
मधेपुरा में डॉक्टरों में सिविल सर्जन द्वारा दुर्व्यवहार और पैसे की मांग को लेकर आक्रोश है। आई एम ए और आई डी ए की बैठक में डॉक्टरों ने सिविल सर्जन के खिलाफ शिकायत की और कहा कि उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

मधेपुरा, निज संवाददाता। सिविल सर्जन द्वारा डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने और गलत तरीके से पैसे की मांग करने को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। सिविल सर्जन के कार्यकलाप की शिकायत डीएम से करने के बाद गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आई एम ए ऑफिस में हुई।
बैठक की अध्यक्षता
आई एम ए के जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता और सचिव डॉ. अमित आनंद के संचालन में आयोजित बैठक में आई एम ए के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। बैठक में कई डॉक्टरों ने सिविल सर्जन द्वारा उनके हॉस्पिटल और क्लीनिक में आकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध राशि की मांग करने, पैसे नहीं देने पर अपशब्द और असंसदीय व्यवहार करने की बात कही। डॉक्टरों ने कहा कि सी एस उनके चैंबर में आकर मोबाइल हटवा कर राशि की मांग करते हैं। साथ ही वरिष्ठ डॉक्टरों को भी तुम कहकर बात करते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि सी एस के आने जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद है।
डॉक्टरों का आक्रोश
बैठक के दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि सी एस अपना मानसिक संतुलन खो दिए हैं। उन्हें मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनके कारनामे की शिकायत राज्य कमेटी को दी गई है। अब राज्य स्तर पर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। जिला सचिव डॉ. अमित आनंद ने कहा कि डीएम को आवेदन देने के बाद उन्होंने जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कियाबजा रहा है। अगर सीएस के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ तो डॉक्टर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने सी एस के कारनामे की आप बीती सुनाई। डॉक्टरों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बैठक में डॉ. यू के राजा, डॉ. नृपेंद्र नारायण सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. पी के मधुकर, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. नायडू कुमारी, डॉ. आलोक निरंजन, डॉ. राकेश रोशन, डॉ. बीएन भारती, डॉ. एल के लक्ष्मण, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रभाकर, डॉ. नीरव निशांत, डॉ. प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


