आरोपी डॉक्टर ने सौंपा स्पष्टीकरण, अधीक्षक ने भेज दिया पटना
सर्जिकल आइटम खरीद के नाम पर 40 हजार मांगने का आरोप मरीज ने लगाया था

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती महिला के परिजनों से सर्जिकल आइटम की खरीद के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने के आरोपों का सामना कर रहे विभाग के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया लाल ने बुधवार को अपना स्पष्टीकरण दे दिया। इस जवाब को अस्पताल अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने आगे की कार्यवाही के लिए अपर मुख्य सचिव बिहार को भेज दिया। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मसीह आजम ने कहा कि विभाग में सर्जरी के लिए जरूरी कई ऐसे आइटम हैं जो ऑपरेशन के लिए जरूरी हैं। इसकी कमी कई दिनों से चल रही है।
इसे देने के लिए कई बार अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिख सर्जिकल आइटम की आपूर्ति की मांग की गई।गौरतलब हो कि कुरपट गांव की माला देवी को हड्डी रोग के इलाज के लिए हड्डी रोग विभाग में डॉ. कन्हैया लाल की यूनिट में भर्ती कराया गया था। सोमवार को माला देवी के दामाद रामवृक्ष मंडल ने आरोप लगाया था कि पेल्विस की हड्डी उनके सास की टूटी थी। डॉक्टर ने स्क्रू लगाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर दो बार ऑपरेशन थिएटर से लौटा दिया। हालांकि डॉ. कन्हैया लाल ने इन आरोपों को पूरी तरह इंकार कर दिया है। वहीं विवाद उठा तो माला देवी को डॉ. कन्हैया लाल की यूनिट से हटाकर उसे डॉ. मसीह आजम की यूनिट में मंगलवार को शिफ्ट कर दिया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


