ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरराष्ट्रभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करें : आयुक्त

राष्ट्रभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करें : आयुक्त

आयुक्त वंदना किनी ने कहा कि हिन्दी राष्ट्रभाषा है। हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करना चाहिए। दूसरी भाषाओं का भी सम्मान और जानकारी रखनी चाहिए। वह हैदराबद की रहने के बावजूद हिन्दी, तमिल और उर्दू जानती...

राष्ट्रभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करें : आयुक्त
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 15 Sep 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

आयुक्त वंदना किनी ने कहा कि हिन्दी राष्ट्रभाषा है। हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करना चाहिए। दूसरी भाषाओं का भी सम्मान और जानकारी रखनी चाहिए। वह हैदराबद की रहने के बावजूद हिन्दी, तमिल और उर्दू जानती हैं।

शनिवार को हिन्दी दिवस के मौके पर प्रमंडलीय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी भाषाएं अपनी संस्कृति से जन्मी हुई है। हिन्दी मीठी भाषा है। इसलिए हमलोग बोलते हैं। यूपीएससी की परीक्षा भी हिन्दी में हो रही है। यूपी और राजस्थान से हिन्दी में परीक्षा देकर लोग आईएएस बने हैं। हिन्दी से अलावा अन्य भाषाओं की जानकारी रखनी चाहिए।

उप निदेशक खाद्य ने कहा कि हिन्दी समृद्ध भाषा है। हिन्दी में काम करना आसान है। आयुक्त के सचिव ने कहा कि हिन्दी और उर्दू समान रूप से बोले जाने वाली भाषा है। प्रमंडलीय सभागार में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें टाइपिंग में कार्यपालक सहायक प्रभुनाथ गुप्ता प्रथम, डाटा इंट्री ऑपरेटर नवीन कुमार द्वितीय और मो. एजारत हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सचिवालय सहायक अनुप रंजन पांडेय प्रथम, नाजिर नागेन्द्र प्रसाद यादव द्वितीय और मो. आमिर खान तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सहाया योजना निदेशक भरत पासवान प्रथम, सहायक नाजिर नागेन्द्र प्रसाद यादव द्वितीय और सचिवालय सहायक रंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी को पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें