डाउन डीएमयू ट्रेन के इंजन में आई खराबी, 10 मिनट रुकी

Apr 06, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज। जमालपुर-भागलपुर डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार देर

डाउन डीएमयू ट्रेन के इंजन में आई खराबी, 10 मिनट रुकी

जमालपुर-भागलपुर डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार देर शाम महेशी हॉल्ट समीप लगभग दस मिनट ट्रेन रुकी रही। सुल्तानगंज स्टेशन मास्टर प्रेम कुमार बादल ने बताया कि सुल्तानगंज स्टेशन पर उक्त ट्रेन रात 8:10 में आई और अपने निर्धारित ठहराव के बाद 8 :12 में ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हुई। महेशी हॉल्ट पर तकनीकी खराबी इंजन में आ जाने से दस मिनट ट्रेन रुकी रही। ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। इंजन को ड्राइवर ठीक कर ट्रेन को आगे भागलपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।