लखीसराय: डीजे संचालक संघ की बैठक, पाबंदी हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Mar 01, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय में डीजे संचालक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीजे पर लगी पाबंदी और बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा की गई। संचालकों ने कहा कि शादी और मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक के कारण कई परिवारों को रोजी-रोटी का संकट सामना करना पड़ रहा है। अगर प्रतिबंध नहीं हटाया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

लखीसराय: डीजे संचालक संघ की बैठक, पाबंदी हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के बायपास स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को डीजे संचालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए डीजे संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान डीजे पर लगी पाबंदी और उससे उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक के कारण सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संघ के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से डीजे संचालन उनका मुख्य व्यवसाय रहा है, लेकिन प्रतिबंध के चलते वे आर्थिक रूप से परेशान हैं।

कई संचालकों ने बताया कि उनकी उम्र अब अन्य रोजगार शुरू करने के अनुकूल नहीं रह गई है, ऐसे में सरकार को उनकी स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। संघ के सुमन कुमार, रोहित कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, बबलू कुमार समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि यदि डीजे पर लगे प्रतिबंध को नहीं हटाया गया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और राजस्व से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि सभी संचालक एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि रोजगार की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।