उल्लास और उमंग के साथ दीपावली पर मनाई गई खुशियां, दीप और रोशनी की झिलमिलाहट ने अमावस्या की रात को किया
चंद्रमंडीह, निज संवाददाता। दीपावली पर अमावस्या की काली रात को दीपों की झिलामिलाहट ने...

चंद्रमंडीह, निज संवाददाता। दीपावली पर अमावस्या की काली रात को दीपों की झिलामिलाहट ने जगमग कर दिया। दीपों की रोशनी, आतिशबाजी के प्रकाश और घरों में लगी रंगबिरंगी सीरीज की लड़ियों ने हर तरफ उजियारा कर दिया। दीपावली पर देर रात तक पटाखे गूंजते रहे। दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास और उमंग के साथ धूम धाम के साथ मनाया गया। खुशियों से भरे इस त्योहार के अवसर पर हर घर में दीपोत्सव मनाया गया। हर घर में कई झिलमिलाती सीरीज से रोशनी दूर दूर तक झिटक रही थी। हर घर में साफ सफाई के बाद एक अलग ही उत्साह और उल्लास बना हुआ था। हर घर के सामने दीप जल रहे थे। सजे धजे घर के सामने रंग बिरंगी रंगोली की छटा बिखर रही थी। लोगों ने अपने घरों को केले के पत्तों आम के पत्तों और पुष्प मालओं से खूब सजाया। मुहुर्त के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
