भागलपुर : बाजार में सजने लगे रंग बिरंगे लाइट व पटाखे
भागलपुर में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। खलीफाबाग, शाह मार्केट और तिलकामांझी में दुकानों पर रंगीन लाइट्स सज गई हैं। ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ रही है, विशेषकर ई-पटाखों की ऑनलाइन खरीदारी हो रही है।...

भागलपुर । शहर के बाजारों में दीपावली की रौनक दिखने लगी है। खलीफाबाग, शाह मार्केट, वेरायटी चौक, तिलकामांझी समेत अन्य क्षेत्र की दुकानों पर रंग बिरंग लाइट सज गए हैं। वहीं कुछ जगहों पर पटाखे की दुकाने लगने लगे हैं। आमलोगों के बीच ग्रीन पटाखों की खरीदारी को लेकर रुझान आ रहे हैं। दिल्ली में सिर्फ ई पटाखे व ग्रीन पटाखे की ब्रिकी के कोर्ट के आदेश के बाद इसका असर भागलपुर में भी दिख रहा है। छोटे बच्चों के लिए लोग ऑनलाइन विधि से ई-पटाखे की खरीदारी कर रहे हैं। इन पटाखों से धुंआ नहीं निकलता है। इलेक्ट्रिसिटी के माध्यम से चलने वाले इन पटाखों से रौशनी व आवाज निकलती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




