
दीपों का त्योहार आज, अररिया में छाई रौनक; सजा पूरा जिला
संक्षेप: अररिया में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियां पूरी हो गई हैं, मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में चाइनीज लाइट, पटाखे और देवी-देवताओं की मूर्तियों...
दीपों का त्योहार दीपावली सोमवार को यानि आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। दीपावली को लेकर हर तरफ उत्साह व उमंग का माहौल है। मां खड़गेश्वरी काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिरों व पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिरों व पूजा पंडालों में स्थापित मां काली के अलावा समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, गणेश सहित अन्य देवी- देवताओं की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही हैं।

वहीं मंदिर परिसर व पूजा पंडालों में जगमगाते दुधिया बल्बों की रोशनी अलग छटा बिखेर रही है। मंदिरों व पूजा पंडालों के आसपास मिठाईयों, खिलौने की दुकानें सज चुकी है। चाइनीज लाइट व पटाखे की जमकर हुई खरीददारी दीपों का पर्व दीपावली की खुशियां मनाने के लिए ऐसे तो धनतेरस पर ही लोगों ने एक साथ धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पूरी कर ली। लेकिन रविवार को भी दीपावली का बाजार देखने लायक था। शहर के चांदनी चौक व हटिया रोड समेत अन्य चौक-चौराहे के किनारे फुटपाथ पर बाजार लगा हुआ था।
आतिशबाजी के साथ सावधानी बेहद जरूरी
बच्चों को दीपावली का कई महीने से इंतजार रहता है। कब त्योहार आये और जमकर पटाखे छोड़कर आतिबाजी करें, लेकिन ऐसे में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वे पटाखा छोड़ते वक्त अपने बच्चों पर पूरी नजर रखे। हाथ पर लेकर इन्हें फूलझड़ी तक छोड़ने न दें। डॉक्टरों का मानना है कि बाजार में मिलने वाले पटाखों की आवाज मापदण्डों पर खरा नहीं उतरने के कारण स्वास्थ्य पर इसका असर तो पड़ता ही है जलने के साथ ही फटने के कारण बच्चे घायल भी हो सकते हैं। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को अपनी देखरेख में ही पटाखा छोड़ने दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




