मुंगेर : मर्यादा वाला प्रेम जीवन पर्यंत होता है जबकि अमर्यादित प्रेम बिखर जाता है : रामभद्राचार्य
मुंगेर के सिंहपुर में श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कंश वध और श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने प्रेम, माता-पिता के प्यार, और नारी शक्ति पर विचार साझा किए। कथा में विवाह की झांकी और भक्ति गीतों ने माहौल को भक्ति में डुबो दिया।

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर। नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा के भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रम के छठे दिवस पर उत्तरकाशी के त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कंश वध और श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सबका अंतिम फल ईश्वर की प्राप्ति है। भगवान को अभिमान नहीं जागता। अभिमान किसी के अंदर हो वह ठीक नहीं है। वह सबकुछ छीन लेता है। मर्यादा वाला प्रेम जीवन पर्यंत होता है। अमर्यादित प्रेम बिखर जाता है। उन्होंने कहा कि संसार में सच्चा प्रेमी मां पिता ही है। मां बाप के हृदय में जो प्यार होता है वह मतलब से नहीं होता।
वही सच्चा प्रेम है अखंड प्रेम है। प्रेम केवल मिलन का योग ही नहीं है बल्कि वियोग भी प्रेम है। उन्होंने नारी शक्ति को जागृत करते हुए कहा कि नारी की इज्जत ही उसका सबसे बड़ा श्रृंगार है। रामभद्राचार्य जी ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में जो अपने घरों की सफाई करता है उसके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जब श्रीकृष्ण बृंदावन से मथुरा जाने लगे तो बृंदावन के लोगों ने कहा कि आज फूल कलियों से हर गली सजाएंगे। क्या पता मेरे कान्हा किस गली में आएंगे। वहीं गोविंद तुझे ढूंढने जाएं कहां, कहां। भगवान तुम्हे ढूंढने जाएं कहां कहां। उलझा हुआ है मन मेरा सुलझाएं कहां कहां भजन से प्रशाल भाव विभोर हो उठा। वहीं कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की आकर्षक बारात के साथ निकाली गई मनोरम झांकी ने नगर भ्रमण किया। वहीं विवाह की मनोरम झांकी और विवाह गीत से कथा स्थल धार्मिक भक्ति में समाया नजर आया। इस मौके पर नंदकिशोर चौधरी, अरुण कुमार साह, शिवशंकर चौधरी, राजेश कुमार उर्फ जयमंगल साह, विक्रांत, विक्की, सबल कुमार सिंह, शंकर पोद्दार, गणेश चौरसिया, राकेश चंद्र सिन्हा, रेखा सिंह चौहान, संजीव कुमार, अमित कुमार, डा. अशोक केशरी, शुभम केशरी आदि समेत सिंहपुर समाज, समिति सदस्य एवं प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में महिला पुरुष धर्मानुरागी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


