जमुई: जिला टॉपर शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने 97.8% अंक से रचा इतिहास
जमुई के मेधावी छात्र शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और नियमित पढ़ाई, अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता का मूल मंत्र बताया।

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई: जिले के मेधावी छात्र शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवादित्य, अमरेंद्र श्रीवास्तव (जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) के सुपुत्र हैं और वे डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई के छात्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। अपनी इस उपलब्धि पर शिवादित्य लाल श्रीवास्तव ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय उनके पिता अमरेंद्र श्रीवास्तव और माता भावना वर्मा को जाता है। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन, समर्थन और प्रेरणा के बिना यह संभव नहीं था।
शिवादित्य ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई,ए अनुशासन और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के शिक्षकों और प्राचार्य ने भी शिवादित्य की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल में भी खुशी का माहौल है और सहपाठियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, दोस्तों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शिवादित्य लाल श्रीवास्तव की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


