अररिया: अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी करने का निर्देश
अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मृत चौकीदार संवर्ग के कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कुछ आवेदकों के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए।

अररिया से परवेज आलम की रिपोर्ट सेवाकाल में मृत चौकीदार संवर्ग के कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ आवेदकों के दस्तावेजों में त्रुटियां है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी मामलों में अविलंब कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों की त्रुटियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि योग्य आश्रितों को समय पर नियुक्ति मिल सके।
बैठक के क्रम में कमेटी के समक्ष कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिन पर विभागीय मार्गदर्शन मांगने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण एवं सही पाए गए हैं, उनके मामलों में नियुक्ति के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाए और नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। बैठक में अपर समाहर्ता अररिया, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


