Bhagalpur News: किशनगंज: डीएम ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कार्य प्रणाली में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश
Bhagalpur News: किशनगंज में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजी कमजोरियों के लिए कर्मचारियों को चेतावनी दी और कार्यप्रणाली सुधारने का आदेश दिया। सभी सुविधाएं जैसे पेयजल, स्वच्छता और आवेदकों के समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को अंचल कार्यालय, किशनगंज के कार्यों का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में सभी विषयों यथा अंकेक्षण पंजी, अनुक्रमण पंजी, बासगित पर्चा पंजी, बंदोबस्त पंजी, अतिक्रमणवाद पंजी, खतियान रजिस्टर टू एवं अन्य पंजीयों के संधारण सही रूप से नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते कहा कि अंचल कार्यालय के सभी पंजी का सुधार और रखरखाव वर्तमान वर्ष के अनुसार हर हाल में संधारित करना सुनिश्चित करेंगे , साथ ही कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान ( इज ऑफ लिविंग ) के तहत अंचल कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल की सुविधा, शौचालय की साफ-सफाई हर हाल में मुहैया कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आवेदकों के समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निष्पादन हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे , ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े । मौके पर अंचलाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के कर्मी गण आदि उपस्थित थें।


