पूर्णिया : पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण
पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, मेस, एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों, और प्रयोगशालाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय उच्च विद्यालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कक्षा संचालन, मेस संचालन, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी,कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं बायोलॉजी लैब, कॉमन रूम, छात्रावास में छात्राओं के आवासन इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप नगर आयुक्त, जिला परियोजना पदाधिकारी जीविका उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



