Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDistrict Legal Services Authority Launches Anti-Drug Awareness Campaign in Supaul
सुपौल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को कर रहा जागरूक

सुपौल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को कर रहा जागरूक

संक्षेप:

सुपौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार नशा सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। मादक द्रव्य दुरुपयोग चेतावनी नेटवर्क (डॉन) योजना के तहत यह कार्यक्रम गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र...

Sep 12, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा सेवन के विरुद्ध जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को जागरूक कर रहा है। मादक द्रव्य दुरुपयोग चेतावनी नेटवर्क (डॉन) योजना के तहत इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर जिला स्तरीय इकाई का गठन किया गया है। पिछले दिनों प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर इसकी शुरुआत की गई थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि युवा के साथ-साथ बच्चे भी नशे की चपेट में हैं। इसलिए आवश्यक है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। सभी के सहयोग से डॉन स्कीम को प्राधिकार सफल बनाने का प्रयास करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने कहा कि डॉन स्कीम का उद्देश्य समाज में नशा सेवन की प्रवृत्ति को रोकना है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समाज में नशा सेवन के बढ़ते प्रभाव को रोकना व नशा मुक्ति के बाद नशेड़ियों के पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।