
सहरसा: जवाब नहीं मिला स्पष्ट तो सहायक कुक्कुट पदाधिकारी से स्पष्टीकरण
सहरसा में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। डीएम दीपेश कुमार ने उर्वरक के संचालन, वितरण और भंडारण पर ध्यान दिया। रबी मौसम में 11167.98 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। सहरसा जिला बीज वितरण में राज्य में प्रथम स्थान पर है। सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई।
सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते डीएम दीपेश कुमार द्वारा निदेशित किया गया कि जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में समय-समय पर संबंधित उर्वरक निरीक्षक द्वारा जांच कराया जाय एवं कृशकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय। वहीं पशुपालन विभाग संबंधित स्पष्ट जवाब नहीं देने पर सहायक कुक्कुट पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा तथा सभी बीडीओ को प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी का उपस्थिति विवरणी प्रतिवेदन देने का निर्देश दिए। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते कहा कि रबी मौसम में आठ प्रकार का बीज गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी, स्वीट कार्न एवं बेबी कॉर्न कुल लक्ष्य 11168.54 कि्ंवटल के विरूद्ध कुल प्राप्त 11167.98 क्विंटल बीज के आलोक में शत्-प्रतिशत बीज का वितरण किसानों के मध्य किया गया है।
बीज वितरण में सहरसा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर हैं। डीएम द्वारा प्रशंसा की गई एवं इसी प्रकार कार्य करने हेतु निदेशित किया गया। रबी मौसम में विभिन्न फसलों के दिये गये लक्ष्य 84017.68 के विरूद्ध आच्छादन शत-प्रतिशत कर लिया गया है। वर्त्तमान में जिलान्तर्गत उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला उद्यान के संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 25-26 में नारियल, आम, केला एवं फूल में लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसकी उपलब्धि कर लिया गया है। डीएम द्वारा बताया गया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड मुख्यालयों में उपस्थित नहीं रहते हैं। सभी संबंधित प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिवार्य रूप से प्रखंड मुख्यालयों में ससमय उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों का निश्पादन करेंगे। सभी सभी बीडीओ प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की उपस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




