अररिया: जिले पांच गैस एजेंसियों पर टीम ने की छापेमारी, वितरण व्यवस्था की जांच
अररिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। विभिन्न गैस एजेंसियों पर छापेमारी की जा रही है और 12,420 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पंचायत और शहरी क्षेत्रों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल सके।

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम द्वारा छापेमारी जारी है। उपलब्धि व वितरण व्यवस्था की जांच की जा रही है। जानकारी ली जा रही है। वर्तमान में जिले में 12,420 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


