टास्क फोर्स के लिए टीम गठित
भागलपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फैले अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू

भागलपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फैले अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर डिस्ट्रिक्ट हाईवे रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। अब यह टास्क फोर्स जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बिना अनुमति बने दुकानों, ढाबों, गुमटियों और अन्य अवैध संरचनाओं को चिह्नित करेगा। साथ ही हाईवे सेफ्टी जोन में बिना एनएचआई या पथ निर्माण विभाग की अनुमति के किए गए निर्माणों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके बाद टास्क फोर्स अगले 60 दिनों के भीतर इसे हटाएगी।
समिति में ये अधिकारी बनाए गए सदस्यटास्क फोर्स के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी भागलपुर होंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नवगछिया, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएचआई परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, मद्य निषेध विभाग के अधिकारी तथा संबंधित थानाध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


