लखीसराय: सदर अस्पताल की निगरानी को अधिकारियों की तैनाती

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने

लखीसराय: सदर अस्पताल की निगरानी को अधिकारियों की तैनाती

लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सदर अस्पताल का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारी अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति, दवा वितरण एवं भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेंगे। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली तथा अस्पताल परिसर की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी निरीक्षण के बाद अपनी जांच रिपोर्ट निर्धारित दिवस पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।